Saturday, October 17, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया जिले में अब तक 171.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

कमरुन निशा


कोरिया 19 जून 2020/ चालू मानसून के दौरान जिले के सभी तहसील में आज सबेरे समाप्त 24 घण्टे के दौरान 9.9 मिमी औसत वर्शा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 17.9 मिमी वर्शा चिरमिरी तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में एक जून से अब तक 171.5 मिमी औसत वर्शा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख षाखा के अधिकारियों ने आज यहाॅ बताया कि 01 जून 2020 से 19 जून 2020 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 169.7, सोनहत तहसील में 202.3, मनेन्द्रगढ तहसील में 200.5, खड़गवां तहसील में 133.8, चिरमिरी तहसील में 168.6 और भरतपुर तहसील में 154.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।