बैकुंठपुर कोविड अस्पताल से पूर्णतः स्वस्थ होकर पहला मरीज डिस्चार्ज, बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव इस अवसर पर रही उपस्थित

कमरुन निशा


कोरिया 19 जून 2020/ विधानसभा क्षेत्र बैकुंठपुर की विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव की उपस्थिति में बैकुंठपुर स्थित कोविड अस्पताल से उपचार पश्चात आज पहला मरीज डिस्चार्ज किया गया। इस अवसर पर कोविड अस्पताल के सभी चिकित्सकीय स्टाफ नर्स एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ताली बजाकर मरीज को विदाई दी गई। भावुक होकर मरीज ने अस्पताल परिसर के जमीन को दंडवत प्रणाम किया एवं कोविड अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ को धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए यह भी बताया कि मरीज महाराष्ट्र से आया था, जिसे विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के केल्हारी में संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। कोरोना जांच में मरीज़ की रिपोर्ट पॉज़िटिव पाये जाने पर 8 जून को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था।
इस दौरान विधायक श्रीमती सिंहदेव एवं समस्त चिकित्सीय स्टाफ के द्वारा कोविड अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने पौधरोपण कर इस अवसर को यादगार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.