जिला मुख्यालय में मंगलवार को खाद्य एवं औषधि विभाग के टीम के द्वारा दो नामी किराना थोक व फुटकर दुकान पर छापामारी कार्यवाही की
जिला मुख्यालय में मंगलवार को खाद्य एवं औषधि विभाग के टीम के द्वारा दो नामी किराना थोक व फुटकर दुकान पर छापामारी कार्यवाही की जिसमें दोनों दुकानों से लगभग 15-20 लाख रुपए की एक्सपायरी किराना की सामान्य जप्त की गई शहर में लगातार ग्राहकों द्वारा शासन प्रशासन को शिकायत की जा रही थी कि बैकुंठपुर शहर के नामी दुकानदारों के द्वारा एक्सपायरी सामानों को बेधड़क बेचा जा रहा है तथा सामानों में एक्सपायरी डेट को स्वयं बदला जा रहा है। सूचना पर टीम पहुंची जहां आईसी मार्ट में हरियाणा सरकार के पॉलिथीन पैकेट में प्रचार के जरिए एक चीज नामक किराना सामान व मक्का जैसी चीजों को बेचा जा रहा था जिस पर भी दुकान संचालक व औषधि विभाग की टीम के द्वारा तू-तू मैं-मैं हुई उस बीच औषधि विभाग को पुलिस बल का सहारा भी लेना पड़ा।

मौके पर उपस्थित अधिकारी सागर दत्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कोविड काल के बाद लगातार यह कार्य किया जा रहा है, ये कार्य आगे भी चलता रहेंगा, प्रतिष्ठानो की जो मनमानी चल रही हैं इससे उस पर रोक लगेगी। जांच में फब्बारा चैक के सामने फरोज किराना से लगभग 75 फिसदी समान एक्सपायरी पाया गया। वहीं इससे कई ज्यादा मात्रा में षहर के नामी दूकान आईसी मार्ट में सामानों को बरामद किया गया है। यहां दूकान में रखे लगभग 80 फिसदी सामान एक्सपायरी पाए गये है। ज्ञात हो कि नवनियुक्त कलेक्टर एस एन राठौर के द्वारा औषधि विभाग को निर्देशित किया गया कि बैकुंठपुर के फिरोज किराना स्टोर व विजय फैंसी में सबसे ज्यादा शहर वासियों ने शिकायत की थी कि एक्सपायरी सामान्य आम लोगों को दी जा रही है इसी के तहत औषधि प्रशासन विभाग ने उक्त दोनों दुकान में छापामार कार्यवाही की औषधि विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर के फव्वारा चैक में फिरोज किराना स्टोर में औषधि विभाग ने दबिश दी तब पता चला कि फिरोज किराना स्टोर के संचालक द्वारा लगभग चार लाख की एक्सपायरी समान रखी हुई है।
गोदाम में चल रहा था दिनांक परिवर्तन का खेल-
सुपर सिटी बाजार नामक दूकान के गोडाउन में एक्सपायरी सामानों की दिनांक को चेंज करके वह लोग स्वयं दिनांक बढ़ा रहे हैं। तथा एक्सपायरी समान को वह खुद पैकेट में पैक कर रहे हैं। जिससे सभी एक्सपायरी सामानों को औषधि विभाग के द्वारा सील कर रख लिया गया है तथा दुकानदार को हिदायत दी गई है कि सभी एक्सपायरी जवानों को हटाकर औषधि विभाग को जानकारी दें। कि अब किराने की दुकान में कोई भी भारी समान नहीं रखी गई है तब दुकान खोलने दिया जाएगा। वहीं शहर की दूसरी दुकान जो आईसी मार्ट के नाम से जानी जा रही है उसका वास्तविक नाम विजय फैंसी है जब उक्त दुकान में औषधि विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही की तो दुकान संचालकों के द्वारा टीम के ऊपर ही आरोप लगाना शुरू कर दिया आनन फानन में पुलिस बल को बुलाया गया ।

