कांग्रेसियों ने रिक्शा चलाकर जताया पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध, लगाए जमकर नारे

बैकुण्ठपुर/ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रतिक्षा बस स्टैंड से लेकर घड़ी चैक तक रिक्शा चलाकर केंद्र सरकार की पेट्रोलियम नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पिछले काफी समय से निम्न स्तर पर थी। कोविड-19 के कारण अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। लोगों की नौकरियां चली गई हैं। अधिकतर लोग बेरोजगार हो गए हैं। लॉकडाउन में बाजार, उत्पादन सभी आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों बंद ही रहीं. सभी सेक्टर में मजदूरों के पलायन से उद्योग धंधे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता ने कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन और किसान प्रभावित हो रहे हैं. किसानों की आय दोगुना करने की बात कहने वाली भाजपा सरकार ने किसानों की लागत बढ़ाकर बड़ी समस्या खड़ी कर दी है. आम लोगों के साथ-साथ किसान, मध्यमवर्ग, व्यापारी, नौकरी करने वाले लोगों के सामने भी समस्या खड़ी हो गई है. प्रदर्शन के दौरान पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत न्यूनतम है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल को खजाना भरने का साधन बना लिया है. लोगो को जहां ऐसे समय घर का चूल्हा जलाने में दिक्कतें आ रही हैं, वहीं इन पदार्थों के मूल्य बढ़ने से लोगों का आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है. बढ़ती कीमतों की वजह से जनता के मन में गुस्सा है.। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह, शिवपुर नगरपालिका चरचा अध्यक्ष अजित लकड़ा, बृजवासी तिवारी, दीपक गुप्ता, आशीष डबरे, प्रवीण भट्टाचार्य, सुरेंद्र तिवारी, संजीव सिंह काजू, मनोज दुबे, भूपेंद्र यादव, शाकिब इराकी, विक्रांत सिंह, रियाजुद्दीन, संजय शर्मा, सोहेल अहमद, दीपक साहू, आशीष यादव, अरशद इराकी, विक्की शिवहरे, विनोद शर्मा, लाल दास महंत, विपुल शुक्ला सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.