जिले में 104 क्वारेंटाईन केंद्रों में 487 लोग क्वारेंटाईन वहीं 1636 लोग होम एवं 69 लोग पेड क्वारेंटाईन


कोरिया 01 जुलाई 2020/ डिप्टी कलेक्टर श्री दुबे ने क्वारेंटाईन केंद्रों की अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जिले में 104 क्वारेंटाईन केंद्रों में कुल 487 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। जिसमें नगरीय निकायों में 28 क्वारेंटाईन केंद्रों में 212 एवं जनपद पंचायतों में 76 क्वारेंटाईन केंद्रों में 275 लोग षामिल है। वहीं जिले में कुल 1636 लोगों को होम क्वारेंटाईन किया गया है। जिसमें नगरीय निकायों में 1329 एवं जनपद पंचायतों में 307 लोग षामिल है। इसी प्रकार जिले में 10 पेड क्वारेंटाईन सेंटरों में 69 लोगों को पेड क्वारेंटाईन किया गया है।
नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में बनाये गये विभिन्न क्वारेंटाईन केंद्रों से आज तक कुल 3665 लोग मुक्त कर दिये गये हैं। जिसमें से नगरीय निकायों के 1750 एवं जनपद पंचायतों के 1915 लोग षामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.