Sunday, October 18, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

जिले में बिना मास्क पहने घूमने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 58975 रू. जुर्माना


कोरिया 01 जुलाई 2020/ डिप्टी कलेक्टर श्री दुबे ने सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने घूमने और थूकने वालों पर की गई कार्यवाही की अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जिले में कुल 1178 लोगों को बिना मास्क पहने घूमने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 58975 रू. जुर्माना लेकर समझाईष देते हुए छोड़ा गया है। जिसमें जनपद पंचायत में बिना मास्क पहने घूमने पर 326 लोगों से 11535 रू. तथा नगरीय निकायों में बिना मास्क पहने घूमने पर 745 लोगों से 47440 रू. एवं सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 107 लोगों से 3660 रू. जुर्माने के रूप में लिया गया है।