Sunday, October 18, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

विधायक बैकुण्ठपुर की अनुशंसा पर कलेक्टर ने दी 10.50 लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति


कोरिया 06 अगस्त 2020/ विधायक बैकुण्ठपुर श्रीमती अंबिका सिंहदेव की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री एस एन राठौर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत 10 लाख 50 हजार रूपये की राषि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राषि से जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर एवं खडगवां में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं इसके बचाव के लिए पीपीटी किट, सर्जीकल मास्क, परीक्षा दस्ताने एवं सेनेटाईजर क्रय कार्य किया जायेगा। उन्होंने उक्त कार्य के लिए नियुक्त क्रियान्वयन एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।