मनेंद्रगढ़ के नदी पार इलाके में डेढ़ लाख की हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही चोरी की गई रकम में से एक लाख इकतालीस हजार रुपये भी जब्त
कमरून निशा
कोरिया जिला में बारह दिन पहले मनेंद्रगढ़ के नदी पार इलाके में डेढ़ लाख की हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही चोरी की गई रकम में से एक लाख इकतालीस हजार रुपये भी जब्त किया गया है। मनेंद्रगढ़ के नदी पार इलाके में रहने वाले व्यवसायी हरविंदर सिंह के यहां छब्बीस जुलाई को अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए चोरी कर ले गया । साथ ही उसकी बेटी की आंख में स्प्रे मारकर भाग गया।
मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही मदन सिंह उर्फ कल्लू जो प्रार्थी हरविंदर के भाई गुरमीत सिंह के पास काम करता था अचानक ही ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है साथ ही उसकी दिनचर्या भी बदल गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर मदन सिंह को हिरासत में लिया और उसने पूछताछ में बताया कि उसे पैसों की आवश्यकता थी।
मौका देख कर चोरी करते समय जब हरविंदर सिंह की बेटी ने उसे देख लिया तो वहां पर रखे डीओ को उसके चेहरे पर स्प्रे मार कर भाग गया और घर के पीछे बने नाला में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से रुपये बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।

बाइट 1 सचिन सिंह थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़

