कोरिया जिले की कोटाडोल पुलिस ने एक साल पहले हुई हत्या के एक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया
कमरून निशा

कोरिया जिले की कोटाडोल पुलिस ने एक साल पहले हुई हत्या के एक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोटाडोल के बड़गांव खुर्द इलाके में सोलह जून की रात चार बेटो ने अपनी माँ के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी थी। बहु के साथ अवैध सम्बंध के शक और लोन में लिए गए ट्रैक्टर को घर से ले जाकर किराये में लगाने के चलते मृतक हीरालाल यादव का घर मे हमेशा विवाद और झगड़ा होता रहता था। हीरालाल धनरजिया बाई का दूसरा पति था । लगातार चल रहे विवाद के बाद सभी ने मिलकर गला घोंटकर हीरालाल की हत्या कर दी। इस मामले में कोटाडोल पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना की पर कोई सफलता उस दौरान नही मिली। अब एक साल से अधिक समय के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों मृतक की पत्नी धनरजिया बाई, पुत्र तुलसीराम अंजनी अजय और प्रेमसागर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
बाइट 1 तेजनाथ सिंह थाना प्रभारी कोटाडोल

