Tuesday, October 20, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

अदला-बदली की भूमि पर सर्वसुविधायुक्त जिला हॉस्पिटल की मांग रखी संजय अग्रवाल ने…कलेक्टर को लिखा पत्र…

कमरून निशा

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के भाजपा नेता व श्रीराम सेना प्रमुख संजय अग्रवाल ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर ग्राम तलवा पारा स्थित भूमि खसरा न.- 285 व 286 रकबा 1.045 हेक्टेयर भूमि पर जन सुविधा को देखते हुए जिला अस्पताल का निर्माण कराने हेतु निवेदन किया है।
भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने अपने लिखे पत्र में बताया कि ग्राम तलवापारा स्थित भूमि खसरा न.- 285 व 286 रकबा 1.045 हेक्टेयर अदला-बदली में जमीन मुझे प्राप्त हुई थी एवं राजस्व मंडल ने भी मेरे पक्ष फैसला किया था, किन्तु समाज हित व नगर हित में उस भूमि को मैने शासन को वापस किया हुआ है मैने पूर्व में निवेदन किया था की यदि उस भूमि में शासन द्वारा शादी घर का निर्माण कराया जाता है तो मेरे द्वारा 11 लाख दिया जाएगा, चूंकि उक्त भूमि में जो की शहर के बीचो-बीच स्थित है और चरचा व बैकुंठपुर और चारों तरफ से आवागमन कि सुविधा की दृष्टि से बेहतर है, ऐसे में जिले के स्वास्थ व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु नवीन जिला चिकित्सालय जो कि कंचनपुर में बनना प्रस्तावित है। यदि मेरी दी हुई उक्त भूमि पर नवीन जिला हॉस्पिटल का निर्माण कराया जाये तो उस जमीन को शासन को वापस करने की
मेरी मंशा जनहित में सार्थक हो सके।