हाईकोर्ट जज के पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…
कमरुन निशा
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय जज गौतम चौरडिय़ा का पुत्र प्रियांश चौरडिय़ा की आज सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। उक्त युवक अपनी कार में पेट्रोल भरवाने घर से निकला था उक्त दौरान नेशनल हाईवे पर बर्फानी आश्रम राजनांदगांव के पास कार हादसे का शिकार हो गया है। कार की एक ट्रेलर से जबरदस्त टक्कर होने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह प्रियांश चौरडिय़ा अपनी कार CG07 AR 1300 में पेट्रोल भरवाने के लिए कामठी लाइन स्थित अपने निवास से निकला था। बर्फानी आश्रम के पास पहुंचा ही था कि ट्रेलर ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मारा टक्कर इतनी तगड़ी थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। प्रियांश चौरड़िया को लोगो ने जैसे-तैसे कार से बाहर निकाल कर तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल बसंतपुर भेजा गया । वहीं अस्पताल में डॉक्टर ने प्रियांश चौरड़िया को मृत घोषित कर दिया उक्त घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी घटना स्थल पहुच कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है ।

