एसईसीएल चिरमिरी महाप्रबंधक कार्यालय में एसीबी का छापा 11 हजार रुपए घूस लेते पकड़ाये दो आरोपी

kamrun nisha

स्थान:एमसीबी/छत्तीसगढ़ ,,,, एसईसीएल चिरमिरी महाप्रबंधक कार्यालय में एसीबी का छापा

11 हजार रुपए घूस लेते पकड़ाये दो आरोपी

आज दोपहर को अंबिकापुर से एसीबी की टीम ने चिरमिरी एसईसीएल के महाप्रबंधक कार्यलय मे छापा मारकर कार्यलय मे पदस्य दो लोगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 11 हजार रूपए की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया। — ठेकेदार अंकित मिश्रा निवासी आमाखेरवा रोड मनेन्द्रगढ़ के द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि एस.ई.सी.एल. में ठेकेदारी का कार्य करता है। उसे मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय चिरमिरी द्वारा जारी निर्माण कार्य का टेण्डर मिला था । लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी वर्कआर्डर जारी नहीं होने पर संजय कुमार सिंह ओवर-सीयर जी.एम. कार्यालय चिरमिरी से मुलाकात करने पर उसके द्वारा 11 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की गई। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि इनको रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एसीबी में लिखित शिकायत किया, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी की टीम ने एसईसीएल चिरमिरी के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में दबिश दी। वहीं आरोपी संजय कुमार सिंह द्वारा 7 हजार रूपये स्वयं को देने और 4 हजार रूपये व्ही. श्रीनिवास को देने की बात कही,

एसीबी की टीम ने संजय कुमार सिंह को प्रार्थी से 7 हजार रूपये और उसके सहयोगी व्ही. श्रीनिवासन को 4 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थानों की तलाशी भी ली जा रही है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 और 12 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

बाइट: प्रमोद कुमार खेस
डीएसपी, एसीबी

Leave a Reply

Your email address will not be published.