सोमवार तक सोसायटी पर कार्यवाही करें अन्यथा आंदोलन करेंगे- देवेन्द्र तिवारी
kamrun nisha
जिला कोरिया बैकुण्ठपुर – पूर्व जिपं सदस्य देवेन्द्र तिवारी ने खबर आईना न्यूज़ को बताया कहा कि ग्रामीणों ने लगभग एक पखवाड़े से केनापारा सोसायटी में की जा रही अनियमितता की जानकारी प्रशासन को दे रखी है। सभी जनप्रतिनिधियों को भी प्रमाण सहित राशन में हेराफेरी की शिकायत की गई है। मैं स्वयं ग्रामीणों से मिलकर अनाज वितरण किये बिना वितरण की जानकारी अपडेट करने की गड़बड़ी देख चुका हूँ।

श्री तिवारी ने कहा है कि यदि प्रशासन सोमवार तक संचालक को सोसायटी से पृथक कर भष्ट्राचार की निष्पक्ष जांच नहीं करता है तो ग्रामीणों के आंदोलन में स्वयं शामिल होंगे।

