जिला मुख्यालय में आज मनाया जाएगा राज्योत्सव राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री गुलाब कमरो होंगे
kamrun nisha

जिला मुख्यालय में आज मनाया जाएगा राज्योत्सव
राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री गुलाब कमरो होंगे
विभिन्न विभागों द्वारा लगाये जायेंगे आकर्षक स्टाल, होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
कोरिया 31 अक्टूबर 2021/ राज्योत्सव 2021 के अवसर पर कल 01 नवम्बर को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव का आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ किया जाएगा। राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ 01 नवम्बर को शाम 04.00 बजे किया जाएगा।

राज्योत्सव समारोह की हो रही है जोरों शोरों से तैयारी इंस्टॉल कंप्लीट की जा रही है विभागों की प्रदर्शनी के लिए

