कोरिया / छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ कोरिया के सदस्यों ने सामुहिक त्याग पत्र दिया।
कमरून निशा
कर्मचारी संघ के लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ द्वारा बार-बार व्याप्त समस्याओं एवं मांगो को लेकर शासन प्रशासन तक अवगत कराया गया है। परन्तु आज दिनांक तक कोई भी साकारात्मक कदम शासन द्वारा नहीं उठाया गया। जिसके उपरांत एन.एच.एम संघ द्वारा की जा रही हड़ताल के फलस्वरूप हमारे लोगों पर दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है, उक्त कार्यवाही के विरोध में आज जिला स्वास्थ्य अधिकारी के सामने सामूहिक त्याग पत्र दिया गया।

