जामपारा मे मनरेगा के तहत धान खरीदी चबूतरा निर्माण कार्य हो रहा गुणवत्ता विहीन तकनीकी सहायक ए एन बैरागी के भ्रष्टाचार का एक और कारनामा

आखिर कब होगी भ्रष्टाचार करने वाले तकनीकी सहायक ए एन बैरागी पर कार्यवाही?

कार्यवाही करने पर क्यों हो रहा है विलंब?

इन्हें नहीं है गुणवत्ता विहीन कार्यों में कार्यवाही होने का डर

कोरिया जिला से कमरुन निशा की खास रिपोर्ट

तकनीकी सहायक ए एन बैरागी के भ्रष्टाचार का यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पूर्व भी इनके द्वारा कराए गए कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है चाहे वह बीच खेत में पुलिया बनाने का मामला हो जहां आने जाने के लिए कोई सड़क ही नहीं है या खेत तक जाने के लिए सड़क बनाई गई हो या रिटर्निंग वॉल का मामला हो या स्टाफ डेम या चेक डैम का मामला हो इनके द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया ऐसा नहीं है कि इन बातों की जानकारी या संज्ञान उच्च अधिकारियों को नहीं है बावजूद इसके आज तक इन पर किसी तरह के कोई वैधानिक कार्यवाही ना होना उच्च अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़ा करता है? इनके द्वारा हाथ से टूटी हुई गिट्टी का जमकर उपयोग किया जाता रहा है और एमबी बुक में क्रेशर गिट्टी का उपयोग होना दर्शाया गया है जोकि गंभीर अन्विता की बात है और शासन को धोखा देने की बात है बावजूद इसके आज तक तकनीकी सहायक ए एन. बैरागी पर किसी तरह की वैधानिक कार्यवाही ना होना कई तरह के सवाल खड़े करती है क्या इन्हें भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दी गई है या प्रशासनिक अधिकारी इन पर कार्यवाही नहीं करना चाहता आखिर वरद हस्त इन पर किसका है? अभी हाल में मनरेगा के तहत जाम पारा में धान खरीदी चबूतरा निर्माण बनाया जा रहा है उसमें भी इनके द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है हाथ से टूटी हुई गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है मुरूम की जगह मिट्टी डाली जा रही है निर्माण सामग्री की भी गुणवत्ता की जांच आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.