भरतपुर-सोनहत विधायक कमरो ने दी क्षेत्र में 2 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कमरुन निशा


छत्तीसगढ़/ जिला कोरिया – सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर-सोनहत विधानसभा
क्षेत्र में 2 करोड़
के विकास कार्यों की सौगात दी है जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर व्याप्त है।
किसी भी क्षेत्र के प्रगति और विकास की प्रारंभिक धुरी सड़क होती है जिसे
ध्यान में रखते हुए
विधायक के प्रयासों से क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक महत्व के स्थलों,
शिक्षा के मंदिर, अस्पताल और
पंचायत भवन तक पहुंच मार्ग के लिए मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत् 2
करोड़ के विकास
कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत् स्वीकृति राशि से 49 लाख की लागत से
नेशनल हाइवे से
सिद्धबाबा पहुँच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि सिद्धबाबा शिव
मंदिर पहुंच मार्ग
निर्माण कार्य का शुभारंभ गणेश जयंती के पावन अवसर पर सविप्रा उपाध्यक्ष
कमरो ने मंत्रोच्चार
विधि-विधान से भूमि पूजन कर किया था। इस दौरान उन्होंने स्वयं पोकलेन मशीन चलाकर
निर्माण कार्य का श्री गणेश भी किया था। जनसहयोग से पोकलेन मशीन से पहाड़
की कटिंग कर
मंदिर तक पहुंच मार्ग निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। अब नेशनल हाइवे
से सिद्धबाबा मंदिर
तक पक्की सड़क का निर्माण होने से इस ख्यातिलब्ध धार्मिक स्थल में विकास
के द्वार खुलेंगे।
इसके अलावा स्वीकृत राशि से 49 लाख की लागत से ग्राम पंचायत साल्ही से
कर्मघोंघेश्वर पहुंच
मार्ग निर्माण, 49 लाख की लागत से कोटाडोल बाजार से प्राथमिक स्वास्थ्य
केंद्र पहुँच मार्ग
निर्माण, 15 लाख की लागत से केल्हारी (पीएमजीएसवाई) सड़क से हायर सेकेंडरी स्कूल
केल्हारी पहुँच मार्ग, 13 लाख की लागत से चरखरपुर बस्ती से पंचायत भवन
पहुँच मार्ग निर्माण,
10 लाख की लगात से बोड़ार मुख्य सड़क से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच
मार्ग निर्माण एवं 15
लाख की लागत से जनकपुर थाना से धान खरीदी केंद्र पहुँच मार्ग का निर्माण
कराया जाएगा।
भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विधायक के प्रयासों से लगातार विकास
कार्यों की झड़ी लगी
हुई है। आने वाले समय में प्रदेश की प्रथम विधानसभा का दर्जा प्राप्त
भरतपुर-सोनहत विकास में
भी पहले पायदान पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.