मिनी माता सम्मान-2020 महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला एवं अशासकीय संस्थाओं से 19 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित कोरिया 14 अक्टूबर

कमरुन निशा

2020/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला तथा अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। इसके तहत एक महिला या संस्था को दो लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस सम्मान हेतु वर्ष 2020 के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गयी है। पुरस्कार के लिए प्रविष्टियाँ कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बैकुण्ठपुर में 19 अक्टूबर 2020 तक जमा कर सकते हैं।
इसके लिए महिला या संस्था को पूर्ण परिचय देते हुए महिलाओं के उत्थान के लिए किये गये सेवा कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना होगा। इस आशय का प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा कि उपलब्धियाँ वास्तविक तथ्यों पर आधारित है। यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण भी प्रस्तुत करना होगा। उत्कृष्ट सेवा कार्य के सम्बन्ध में कोई प्रतिवेदन प्रकाशित हुआ हो तो उसका विवरण एवं प्रकाशित प्रतिवेदन की छायाप्रतियाँ, महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के सम्बन्ध में प्रख्यात पत्र-पत्रिकाओं तथा संस्थाओं द्वारा की गई टिप्पणियों की छायाप्रतियाँ या सत्य प्रतिलिपियाँ के साथ अन्य सुसंगत दस्तावेज जो आवश्यक हो प्रस्तुत करना होगा। इस पुरस्कार के लिए चयन होने की स्थिति में पुरस्कार प्राप्ति के सम्बन्ध में आवेदक की लिखित सहमति भी आवश्यक होगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बैकुण्ठपुर में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.