एकलव्य संयुक्त आवासीय उ0मा0वि0 परिसर पोड़ीडीह, सोनहत तथा जमथान में 6वीं कक्षा में प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी
कमरून निशा
दावा आपत्ति 20.10.2020 तक आमंत्रित
कोरिया 14 अक्टूबर 2020/ वर्ष 2020-21 में जिले के एकलव्य संयुक्त आवासीय उ0मा0वि0 परिसर पोडीडीह, खड़गवां एवं सोनहत तथा जमथान, भरतपुर में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों के कक्षा 4 में अर्जित प्राप्तांक के आधार पर मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरिया के सूचना पटल के साथ-साथ जिले के समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में किया जा सकता है। इस संबंध में यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो दिनांक 20.10.2020 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरिया में उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हेै।

