Sunday, October 18, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

वन विभाग ने बिना नोटिस दिए उजाड़ दिया 40 मकान कार्यवाही उपवनमण्डलधिकारी श्रीमती जेनी ग्रेस कुजूर मेडम के नेतृत्व मे गरीबों के साथ अन्याय

कोरिया जिला से कमरून निशा की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़/ जिला कोरिया/ मुख्यालय के सोनहत रेंज के रजौली बीट अंतर्गत फकीर ढाबा के पास सोनहत बिहारपुर मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही बिना नोटिस दिए हुए उजाड़ा मकान मनमानी अतिक्रमण से 40 मकान मालिक हुए बेघर अब कहां जाएं वन विभाग के अधिकारी ही बताएं

आपको बता दें कि मकान मालिकों को बिना नोटिस दिए उजाड़ दिए 40 मकानों को रजौली तिराहा में वर्षों से कच्चे मकान बनाकर जीविकोपार्जन करने वाले गरीबों के ठेलों गुमटियों मकानों को वन विभाग ने बिना नोटिस दिए उजाड़ दिया। डीएफओ साहब स्थल पर जाकर देखो की मकान उजड़ने से गरीब मजदूर तबके के इंसान कैसे परेशानी से गुजर रहे हैं न रहने के लिए छत है ना गरीबों के पास खाने के लिए पैसे भी नहीं है डीएफओ कोरिया को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हैं कि वर्षों से काबिज लोगों के साथ हो रहे अन्याय

।

ज्ञात हो कि दिनाँक 20 – 10 – 2020को सोनहत रेंज के रजौली बीट अंतर्गत फकीर ढाबा के पास सोनहत बिहारपुर मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही उपवनमण्डलधिकारी श्रीमती जेनी ग्रेस कुजूर मेडम के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में प्रशिछु उपवनमण्डलधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण सर के प्रातः 6 बजे उपस्थिति होकर रेंज ऑफीसर सोनहत तथा सोनहत ,देवगढ़, खड़गंवा रेंज के मैदानी अमले के कर्मचारी अधिकारी मिलकर 40 नये बने अतिक्रमण धारी मकानों को उजाड़ा गया
वन विभाग की गलती के कारण= बिना नोटिस दिए मजदूर गरीब इंसानों की मकानों को उजाड़ दिए मनमानी तरीके से काेरोना काल में गरीब मजदूर वैसे भी परेशान थे दाने दाने के लिए मोहताज थे वन विभाग के अधिकारियों ने उनका मकान भी छीन लिया अब जाएं तो जाएं कहां अतिक्रमण वाले साहब अब तो बता दो