कोरियाछत्तीसगढ़

गौ तस्करों पर होगी कार्यवाही, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा, मौका है सुधर जाओ

कमरून निशा

कोरिया 08 नवम्बर। जिले में एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे गौसेवा आयोग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ महंत राम सुंदर दास ने बड़ी बात कही पूरे भारत व विश्व मे भुपेश सरकार पहली सरकार है जो गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदने का काम कर रही है जिससे ग्रामीण परिवेश में आर्थिक उन्नति तो होगी ही साथ मे महिला समूहों का भी आर्थिक सशक्तिकरण होगा गोबर खाद के उत्पाद से विभिन्न प्रकार के रोजगार उपलब्ध हो रहें हैं उदाहरण के तौर पर 2 रुपये किलोग्राम की दर से खरीदी रही है जहाँ हितग्राहियों को बाजार खोजने की जरूरत नही है और गौवंश के प्रति लोगों की आस्था व श्रद्धा भी बढ़ रही है लोग अधिक से अधिक गौ पालन का काम करेंगे जिससे गौ संरक्षण व संवर्धन बढेगा। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद महंत राम सुंदर दास का पहली बार कोरिया आगमन हुआ कोरिया से रास्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे ने गौ सेवा आयोग अध्यक्ष से जिले में गौवंश के संरक्षण व पालन पोषण हेतु गौ शाला की मांग रखी। अनुराग दुबे ने गौवंशो के प्रति मालिक व आम लोगों के लापरवाही से अवगत करवाते हुये पीड़ा बतायी। गौसेवा के नाम पर अन्नू दुबे वह नाम है जो अपना जीवन गौ सेवा के नाम समर्पित कर दिये हैं सुबह से उठकर देर रात 12 बजे तक गौ सेवा में लगे रहते हैं।बैकुण्ठपुर के आसपास दुर्घटना ग्रस्त गौवंशो की सेवा करते करते अपने घर मे निजी गौशाला का निर्माण कर डाले वर्तमान में सैकड़ों गौवंशो का इलाज व पालन पोषण अपने घर के गौशाला में स्वयं के ब्यय से करते हैं इतने गौवंशों के देख रेख के लिये कामगारों के भुगतान का जिम्मा खुद का रहतें है विगत कई वर्षों से गौवंशो का विधिवत अंतिम संस्कार खुद करवाते हैं जब भी किसी दुर्घटनाग्रस्त व बीमार पड़े गौवंश के मालिक का पता नही चलता तो लोगों के जेहन में अन्नू दूबे का नाम व नम्बर याद आता है फौरन तौर अन्नू दूबे पहुँचकर पूरी जिम्मेदारी निभाते हैं।

गौ सेवक अन्नू दुबे के गौशाला की मांग पर गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ महंत राम सुंदर दास ने अस्वाशन दिया कि आप प्रपत्र तैयार कर आयोग को प्रेषित करें शाषन के नियमानुसार प्रयाश करेंगे। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा सनातन धर्म में गौ माता का बहुत अच्छा व मूल स्थान है भारतीय संस्कृति को ऋषि व कृषि संस्कृति के नाम से जाना जाता है ऋषि मुनि जब पूजा करते हैं उनके लिये भी नितान्त आवश्यक है पंचद्रब्य का सेवन करते हैं।भारतीय संस्कृति में कृषि के लिये गौ वंश की उपस्थिति भी जरूरी है गाय रहेगी तो बैल होंगे बैल रहेंगे तो कृषि कार्य होगा पूर्व समय से ही पशु आधरित कृषि पंरपरा रही है उपकरण मशीनरी का विकाश तो आज हुआ है। गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने कहा भुपेश सरकार में गौठान व गोधन न्याय योजना के तहत गौवंशो को बढ़ावा मिलेगा राज्य के भीतर गौवंशो की संख्या में कमी कहि ना कहि पशु तस्करी भी रहा है और यह क्रूरतम अपराध है जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में पशु तस्करी पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस औसर पर गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे, अनुप अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, इंटक युवा जिला अध्यक्ष विकाश शिवहरे, एल्डर मैन मनोज दुबे, पार्षद अशिष यादव ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, लाल दास महंत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *