ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से ड्राइवर की घटनास्थल पर मौत एक हुआ गंभीर रूप से घायल

कमरुन निशा

जिला कोरिया – विकासखंड भरतपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़वाही की घटना जहां आज सुबह ही बड़वाही के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने के कारण ट्रेक्टर ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वही दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन 6 नवंबर को बेलगांव के रामलाल का ट्रैक्टर पैरा लोड करके बड़वाही गांव पहुंचाने के लिए गया था, ज्यादा रात हो जाने के कारण ट्रेक्टर ड्राइवर विजय बैगा (नौडिया)और परिचालक पप्पू बैगा (ग्राम बेलगांव) ग्राम बड़वाई में ही रुक गए। भोर होते ही ट्रैक्टर को लेकर नौडीया वापस आ रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया। ग्रामीणों की माने तो जहां पर यह हादसा हुआ वहां पर अंधा मोड़ है और ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर के एक ब्रेक पेडल को निकाल दिया गया था जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।जहां घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर के ड्राइवर विजय बैगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पप्पू बैगा की हालत गंभीर होने के बाद एंबुलेंस द्वारा जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उपचार चालू है। खबर लिखे जाने तक जनकपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.