सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री कमरो द्वारा नवीन तहसील केल्हारी का फीता काटकर शुभारंभ, कलेक्टर श्री राठौर एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद,
कोरिया जिला से कमरुन निशा की रिपोर्ट
पूर्ण तहसील बनने से राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण में जनता को होगी सहूलियत
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश में केल्हारी सहित 23 नवीन तहसीलों का किया वर्चुअल शुभारंभ
कोरिया 11 नवंबर 2020/ अनुविभाग मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत नवीन तहसील केल्हारी का शुभारंभ 11 नवंबर को सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो द्वारा कलेक्टर श्री एस एन राठौर की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर किया गया।

शुभारंभ कार्यक्रम के इस अवसर पर विधायक श्री कमरो एवं कलेक्टर श्री राठौर के द्वारा 5 कृषकों को निशुल्क ऋण पुस्तिका, 23 कृषकों को निशुल्क बी 1 खसरा वितरण एवं 5 श्रमिकों को राजमिस्त्री किट का भी वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा आज यहां अपने निवास कार्यालय से प्रदेश में 23 नवीन तहसीलों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नई तहसीलों के बनने से जिलों में राजस्व प्रशासन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम जनता को प्रशासनिक


