कोरियाछत्तीसगढ़

संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने किया बिहान बाज़ार का अवलोकन… खरीदे ईको फ्रेंडली दीये, लोगों से भी खरीदी की अपील

कमरुन निशा

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया के संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने किया बिहान बाज़ार का अवलोकन…
खरीदे ईको फ्रेंडली दीये, लोगों से भी खरीदी की अपील की…

जिला कोरिया बैकुण्ठपुर/ संसदीय सचिव एवं विधायक बैकुंठपुर श्रीमती अम्बिका सिंहदेव मंगलवार को बिहान स्वयं सहायता समूह क्लस्टर पटना, मझगंवा एवं बड़गांव की महिलाओं द्वारा बनाये गए गोबर के दीये (इको फ़्रेंडली) , अगरबत्ती एवं अन्य सामग्री देखने के लिए कलेक्टोरेट के समीप छिंदडांड स्थित दुकान पहुंची। महिलाओं द्वारा निर्मित आकर्षक उत्पादों के निर्माण के लिए उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। एवं स्वयं गोबर से बने दीये एवं अन्य सामग्री की खरीदी की।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव को उपहार भी भेंट किया गया। विधायक ने सभी समूहों की महिलाओं को धन्यवाद दिया एवं निकट भविष्य में उनके द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु उचित बाजार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से गोबर से बने दीये खरीदने व उनके उपयोग करने की अपील की। जिससे कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। अपनी जरूरत पूरा कर सकें और जो उन समूह से महिलाएं जुड़े अत्यधिक वह भी आत्मनिर्भर बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *