बारदाने की कमी के कारण धान खरीदी बंद, किसान हो रहे परेशान।जब तक बारदाने की व्यवस्था उच्च अधिकारी द्वारा नहीं कराई जाएगी तब तक धान खरीदी करना मुश्किल है।

कमरून निशा
विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ जिला कोरिया। के समिति प्रबंधक धान खरीदी केंद्र बारदाने नहीं होने के कारण धान खरीदी बंद कर दी गई थी। धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि बारदाने नहीं है और उच्च अधिकारी से मांग की गई कि बारदाने तत्काल मुहैया कराई जाए। आज दिनांक तक बारदाने उपलब्ध नहीं होने के कारण 1 जनवरी से धान खरीदी बंद कर दी गई है। समिति प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि खाली परेशानियों का सामना करना पड़ रहा जिला एवं संभाग स्तर पर कहीं भी बारदाने उपलब्ध नहीं है इसी कारण 31 दिसंबर से ही टोकन काटना बंद कर दिया गया था। जब तक बारदाने की व्यवस्था उच्च अधिकारी द्वारा नहीं कराई जाएगी तब तक धान खरीदी करना मुश्किल है। वहीं पर किसान भी सुबह से शाम तक बैठे हुए एवं परेशान दिखे। किसान ने बताया कि समिति के द्वारा यह बात कही जा रही है की जब तक बारदाने नहीं आएंगे तब तक टोकन नहीं काटे जाएंगे। वहीं किसान धान खरीदी केंद्र पर सुबह से लेकर शाम तक बैठे नजर आ रहे हैं उच्च अधिकारियों की गलती की कीमत किसानों को उठाना पड़ रहा है शासन जिला प्रशासन मजबूर दिखाई दे रही हैं यह हाल छत्तीसगढ़ जिला कोरिया का है। दूर-दराज के समिति प्रबंधक बहुत ही परेशान है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.