क्लेक्टर एसएन राठौर ने पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह के साथ चिरमिरी अंतर्गत जमीन दरकने से प्रभावित हल्दीबाड़ी क्षेत्र का दौरा कर दुर्घटना स्थल का अवलोकन किया।

कमरुन निशा

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया के क्लेक्टर एसएन राठौर ने पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह के साथ चिरमिरी अंतर्गत जमीन दरकने से प्रभावित हल्दीबाड़ी क्षेत्र का दौरा कर दुर्घटना स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान नगर निगम चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कलेक्टर राठौर ने एसईसीएल के अधिकारियों एवं प्रभावित लोगों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। जल्द ही राजस्व व नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावित लोगों को उचित सुविधा देने की कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.