नवीन शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्णयानुसार प्रत्येक विधायक/ मंत्री छ ग शासन को मांगपत्र सौपने के परिपेक्ष्य में आज नवीन शिक्षक संघ, कोरिया ,खड़गवाँ विकासखण्ड इकाई द्वारा माननीय विधायक श्री विनय जायसवाल जी को ज्ञापन सौंप
कमरून निशा
जिला कोरिया ,Lb संवर्ग को समयमान वेतन के आधार पर सातवें वेतन मान के निर्धारण और 2 वर्ष में संविलियन उपरांत प्रत्येक एक वर्ष हेतु वेटेज के आधार पर वेतन निर्धारण हेतु नवीन शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्णयानुसार प्रत्येक विधायक/ मंत्री छ ग शासन को मांगपत्र सौपने के परिपेक्ष्य में आज नवीन शिक्षक संघ, कोरिया ,खड़गवाँ विकासखण्ड इकाई द्वारा माननीय विधायक श्री विनय जायसवाल जी को ज्ञापन सौंप कर आग्रह किया गया कि हमारी मांगों को इस बजट में रख कर इसके निराकरण हेतु आवश्यक राशि आबंटित करने की करवाही हेतु आप माननीय मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह एवम चर्चा करने की कृपा करें। माननीय विधायक महोदय ने इस माँग को अपने लेटर पैड में लिखकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष प्रस्तुत करने एवं शिक्षकों की माँग का समर्थन करने का आश्वासन दिया आज के इस ज्ञापन कार्यक्रम में नवीन शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष हरिकांत अग्निहोत्री खड़गवाँ विकासखण्ड संयोजक अमृतलाल ब्लाक अध्यक्ष शरद विश्वकर्मा , सोनहत ब्लाक अध्यक्ष अजय ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ रेड्डी , जिला उपसचिव प्रदीप बेहरा ,जिला प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी ,रामकृष्ण राय ,सुनील बाबू खटिक ,एवं अरविन्द सर सहित शिक्षक उपस्थित रहे ।

