अवैध रेत उत्खनन का हो रहा है जबरदस्त विरोध,ग्रामीणों ने विरोध में की जमकर नारेबाजी।
कमरून निशा
जनकपुर,कोरिया(छत्तीसगढ़)कोरिया जिले के वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत हरचौका में रेत उत्खनन का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत हरचौका में रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार के द्वारा बनाए हुए रास्ते को जाम कर दिया है और लगभग सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित हैं जहां ठेकेदार व ग्रामीणों के बीच में हो रही है बातचीत अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है प्रशासनिक अमला,कोरिया जिले के भरतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत हरचौका मेरे रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों व ठेकेदार एवं प्रशासन शासन की बीच मामला उलझाता नजर आ रहा है ,सैकड़ों ग्रामीण ठेकेदार के द्वारा बनाए हुए रास्ते को जाम कर डंफरों को आने जाने से रोक रखा है,विगत दिनों से कोरिया जिले के सभी पत्रकारों के द्वारा इस न्यूज़ को चलाये जाने के बाद भी ग्रामीणों एवं शासन प्रशासन व ठेकेदार के बीच किसी प्रकार से समझौता नहीं हो पाया है,ठेकेदारों द्वारा मापदंड से अधिक क्षेत्र उत्खनन करने का आरोप लगाया ग्रामीणों ने , ग्रामीणों का कहना है कि आवंटित जगह से बाहर जाकर ठेकेदार द्वारा जबरजस्ती रेत का उत्खनन किया जा रहा है ,वही ग्रामीणों ने भी यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ श्री राम वन गमन स्थल सीतामढ़ी के पास ही उत्खनन हो रहा है जिसमें हमारे दार्शनिक स्थल सीतामढ़ी को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है ,वहीं ग्रामीणों के मुताबिक गांव के कुओं,नल व बोरवेल के जल स्तर में भारी गिरावट आई है ,जो कि ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय है,अब देखने वाली बात यह है कि शासन-प्रशासन और ठेकेदार व ग्रामीणों के बीच बातचीत से सहमति बनती है या नहीं,इसी बीच कुछ राजनैतिक पार्टियां भी धरना प्रदर्शन में कूदने का ऐलान कर चुकी है। शासन प्रशासन जिला प्रशासन भी चुप्पी साधी हुई है

