सरगुजा रेंज श्री आर.पी.साय ने जिला-सूरजपुर के थाना झिलमिली को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए थाना प्रभारी एवं थाना के समस्त स्टॉफ को नगद राशि से किया पुरस्कृत :

कमरून निशा

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री आर.पी.साय ने जिला सूरजपुर के थाना झिलमिली का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षक के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकार्ड संधारण, अपराध नियंत्रण हेतु उठाये गये प्रभावी प्रयास, क्षेत्र में अवैध करोबार पर अंकुश लगाने तथा वरिष्ठ कार्यलयों द्वारा जारी पत्रों का समयावधि में निकाल करने के कार्य को देखकर श्री साय ने थाना प्रभारी व थाना के समस्त स्टॉफ की प्रशंसा किये। थाने के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी के उत्कृष्ट कार्य को देखकर श्री साय ने थाना प्रभारी झिलमिली उप निरीक्षक चित्ररेखा साहू एवं थानें के समस्त स्टॉफ को मेहनत व लगन से कार्य करने के फलस्वरूप उनके उत्साहवर्धन हेतु नगद राशि से पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.