newकोरियाछत्तीसगढ़

टी ई पी सी भंडारपारा में 29/1/2021 से 2/2/2021 तक पाँच दिवसीय कोसा धागाकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम, केन्द्रीय रेशम बोर्ड के द्वारा आयोजित किया गया फील्ड ऑफिसर श्री रामप्रताप राजवाड़े जी

कमरून निशा

कोरिया जिला के बैकुंठपुर सलका भंडारपारा रेशम विभाग के फील्ड ऑफिसर श्री रामप्रताप राजवाड़ें जी के द्वारा बताया गया खबर आईना न्यूज़ को। की टी ई पी सी भंडारपारा में 29/1/2021 से 2/2/2021 तक पाँच दिवसीय कोसा धागाकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम, केन्द्रीय रेशम बोर्ड के द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें भंडारपारा एवं सलका के कुल 25 महिलाओं को धागाकरण के गुर सिखाये गए।

कार्यक्रम के समापन में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव (ग्रामोद्योगविभाग) श्रीमति अम्बिकासिंह देव जी ने भी शिरकत किया एवं प्रशिक्षणार्थियों को कोसाकृमिपालन एवं धागा करण से अतिरिक्त आय बढ़ाने हेतु उत्साहित किया साथ ही रेशम विभाग कोरिया को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में केन्द्रीय रेशम बोर्ड सिवनी के वैज्ञानिक डा.दिनेश कुमार,श्री श्याम कुमार (सहा.संचालक रेशम कोरिया),फील्ड आफीसर श्री रामप्रताप राजवाडे, निरीक्षक श्री मिथिलेश टोडर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे। प्रशिक्षण के पश्चात महिलाओं द्वारा प्रतिदिन 50-100 ग्राम धागा निकाल कर 100 रू./दिन अतिरिक्त आय कमा रही हैं।
जिला कोरिया बैकुंठपुर भंडारपारा रेशम विभाग के फील्ड ऑफिसर श्री रामप्रताप राजवाड़े जी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *