रेशम केंद्र जामपारा में 27/2/2021 से 3/3/2021 तक पाँच दिवसीय कोसा धागाकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम केन्द्रीय रेशम बोर्ड के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें ग्राम पंचायत-जामपारा के 25 उत्साही महिलाओं ने भाग लिया

Kamrun nisha

जिला कोरिया के रेशम केंद्र बैकुंठपुर जामपारा में 27/2/2021 से 3/3/2021 तक पाँच दिवसीय कोसा धागाकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम केन्द्रीय रेशम बोर्ड के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें ग्राम पंचायत-जामपारा के 25 उत्साही महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम समापन के दिन सिवनी चांपा से डा.दिनेश कुमार वैज्ञानिक डी, बिलासपुर से डा.सेनगुप्ता वैज्ञानिक डी,श्री श्याम कुमार सहायक संचालक रेशम कोरिया,फील्ड आफीसर श्री राम प्रताप राजवाडे,केंद्र प्रभारी श्रीकन्हैयालाल एवं समस्तस्टाफ उपस्थित थे।

श्री श्याम कुमार जी ने बताया कि धागाकरण के कार्य से प्रतिदिन 150 रूपये एवं पूरे वर्ष में 54750 रूपये से अधिक की आमदनी की जा सकती है यह मुनाफा बिना कुछ लागत लगाये,4 घंटा प्रतिदिन काम करके,एवं घर में रहकर, शासकीय योजना के तहत प्राप्त की जा सकती है। अंत में धागाकरण समूह के अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा जी ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया एवं महिलाओं को अधिक से अधिक रेशम गतिविधि से जुड़ने को प्रेरित किया एवं प्रशिक्षणार्थियों को साथ में लेकर पूरे वर्ष भर कोसा धागा निकालने के लिए प्रतिबद्धता ब्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.