प्रेमा बागा शिव मंदिर के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बैकुंठपुर प्रेमा बाग प्रांगण से आज श्री शिवशक्ति महायज्ञ की ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई
kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर के प्रेमा बागा शिव मंदिर के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बैकुंठपुर प्रेमा बाग प्रांगण से आज श्री शिवशक्ति महायज्ञ की ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई इस कलश यात्रा में माताओं बहनों एवं श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला देवराहा बाबा सेवा समिति के तत्वधान में होने जा रहे श्री शिवशक्ति महायज्ञ की आज कलश यात्रा निकाली गई श्री शिवशक्ति महायज्ञ बनारस से आए हुए आचार्य श्री विक्रम दुबे जी एवं उनके सहयोगी यों के द्वारा करवाई जा रही है इस कलश यात्रा में बैकुंठपुर की सम्मानीय माताओं बहनों एवं देवराहा बाबा सेवा समिति एवं गौ रक्षा वाहिनी के सभी सदस्य एवं बैकुंठपुर के सम्मानीय नागरिक बंधु उपस्थित थे श्री शिवशक्ति महायज्ञ के के समाप्ति के दिन विशाल भोग भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा एवं इसी महीने के 15 मार्च को प्रेमा बांग प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा शुरू की जाएगी इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में देवराहा बाबा सेवा समिति के संरक्षक शैलेश शिवहरे जी के द्वारा सभी माताओं बहनों श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि 15 मार्च को भी श्रीमद् भागवत कथा की ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा में पहुंचे हर हर महादेव जय श्री राधे

