कलेक्टर ने दी 35 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

kamrun nisha


कोरिया 16 मार्च 2021/ विधायक बैकुण्ठपुर अंबिका सिंहदेव की अनुशंसा पर कलेक्टर एस एन राठौर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत 35 लाख रूपये की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम कंचनपुर में प्रेमलाल के घर से कन्हैयालाल घर की ओर 200 मीटर सीसी सड़क, ग्राम फूलपुर कुदरी नाला में 1.5 मीटर स्पान आरसीसी पुलिया, ग्राम डबरीपारा में खालपारा दलगीर घर से टावर की ओर 200 मीटर सीसी सड़क, ग्राम बुड़ार गायत्री चैक से अषोक राजवाड़े के घर की ओर 200 मीटर सीसी सड़क, ग्राम पंचायत जमगहना पण्डो घर से विष्वकर्मा घर की ओर 200 मीटर सीसी नाली, ग्राम पंचायत कटकोना राजेष्वर घर से माइंस तक 200 मीटर सीसी नाली एवं ग्राम पंचायत पूटा मेन रोड से मुक्तिधाम की ओर 100 मीटर सीसी सड़क सह षेड निर्माण कार्य किया जायेगा। उन्होंने संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.