newछत्तीसगढ़बलरामपुर

थाना राजपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ अन्तर्गत ग्राम लडुआ में “संगवारी पुलिस जन चौपाल” कार्यक्रम का किया गया आयोजन:-

kamrun nisha

“संगवारी पुलिस जन चौपाल” कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामीणों की समस्या सुनी गई एवं उनका त्वरित निराकरण भी किया गया:-

दिनांक 19/03/2021 को बलरामपुर रामानुजगंज जिले के थाना राजपुर के ग्राम लडुआ में “संगवारी पुलिस जन चौपाल” का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करते हुए लोगों को जागरूक करना था ” संगवारी पुलिस जन चौपाल” में मुख्य अतिथि के रुप मे विधायक सामरी व संसदीय सचिव गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन माननीय श्री चिंतामणि महाराज उपस्थित हुए उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री आर.पी.साय(भापुसे) एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रामकृष्ण साहू (भापुसे) जिला बलरामपुर रामानुजगंज’ महोदय के द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम को मुख्य अतिथि श्री चिंतामणि महाराज के द्वारा सराहना करते हुए एक अच्छी पहल बताया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री आर.पी.साय(भापुसे) एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रामकृष्ण साहू (भापुसे) जिला बलरामपुर रामानुजगंज’ महोदय के द्वारा उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिलाओं बच्चों के साथ होने वाले अपराध के बारे में एवं अपराधो में कमी लाने, ग्रामीणों को कई प्रकार की होने वाली धोखाधड़ी, मानव तस्करी, लालच में आकर फोन कॉल के माध्यम से ठगी,साइबर संबंधी होने वाले अपराधों एवं हरियाणा एवं पंजाब से आये बाहरी व्यक्तियो के द्वारा ट्रैक्टर एवं जेसीबी के माध्यम से खेत बनाने के नाम पर होने वाले ठगी के बारे में,अन्य धोखाधड़ी, ठगी, के बारे में विस्तार से बताते हुए इससे बचने के उपायों के बारे में बताया गया,कार्यक्रम को डी.एफ.ओ. जिला बलरामपुर के द्वारा भी संबोधित करते हुए कहा गया कि पुलिस का ये रूप मेने कभी नही देखा इस प्रयास से निश्चित ही लोग पुलिस से जुड़कर एक सुंदर समाज का निर्माण करने में सहयोग प्रदान करेंगे।
उक्त “संगवारी पुलिस जन चौपाल” कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आर.एस.लाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज तिर्की, जनपद पंचायत राजपुर के सीईओ, श्री राजेंद्र साहू यातायात प्रभारी बलरामपुर, थाना प्रभारी राजपुर श्री अखिलेश सिंह, सम्मनित जनप्रतिनिधिगण,सम्मानित ग्रामीण जन, ग्राम लड़ुआ एवं आसपास के सरपंच, सचिव,पंच, थाना राजपुर के समस्त स्टाफ, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *