‘ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा #श्री आर0पी0 साय (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर #श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) की उपस्थिति में जिला-जशपुर के थाना-बगीचा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-महादेवडांड़ में चलित थाना एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ’’

kamrun nisha

‘‘ शहर में रोजगार दिलाने का प्रलोभन लेकर गांव में आये हुए दलाल किस्म के व्यक्ति से रहें सतर्क – आई0जी0 ’’
‘‘ अपराधमुक्त समाज का निर्माण अथवा ऐसे समाज का निर्माण जहां न्यूनतम अपराध होते हों, इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य – एस०एस०पी०
—————-0000—————–

          पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार ‘‘रूरल पुलिसिंग’’ बढ़ाये जाने की आवश्यकता के मद्देनजर आज दिनांक 20-03-2021 को जिला-जशपुर के थाना-बगीचा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-महादेवडांड़ में श्री आर.पी.साय (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा एवं श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर की उपस्थिति में चलित थाना एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

          कार्यक्रम में भारी संख्या में उत्साहित ग्रामीण व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। चलित थाना कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों तथा विभिन्न समूहों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे-नृत्य, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 

          जीवन झरना समूह द्वारा घरेलु हिंसा, मानव तस्करी एवं यातायात नियमों के पालन की अपील नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शानदार प्रस्तुतीकरण की गई, आई0जी0 महोदय द्वारा शानदार प्रस्तुति हेतु 2000/-रूपये नगद पुरस्कार जीवन झरना ग्रुप के बालिकाओं को दी गई। इसी प्रकार बतौली थाना क्षेत्र के मानपुर पंचायत के नृतक दल को स्वागत नृत्य के शानदार प्रस्तुतीकरण पर आई0जी0 महोदय द्वारा 2000/-रूपये पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। शा0उ0मा0विद्यालय महादेवडांड़ द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग महुआ बिनना, स्वरोजगार समूह का सृजन एवं समाज में बढ़ते अपराध की रोकथाम हेतु नाटक प्रस्तुतीकरण पर आई0जी0 महोदय द्वारा 1000/-रूपये, तहसीलदार बगीचा श्री तुलसी मरकाम द्वारा 1000/-रूपये एवं थाना प्रभारी बगीचा भास्कर शर्मा द्वारा 1000/-रूपये नगद पुरस्कार दिया गया। 

       नोटरडेम उ0मा0विद्यालय मुसघुटरी के विद्यार्थियों द्वारा सड़क दुर्घटना, लिंग परीक्षण अपराध   (भ्रुण हत्या) के बारे में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुतीकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 2000/- एवं तहसीलदार बगीचा श्री तुलसी मरकाम द्वारा 2000/-एवं  अलीम फिरदोसी द्वारा 1000/- रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

       कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आई0जी0 महोदय द्वारा कहा गया कि गांव में आने वाले संदेही की सूचना तत्काल पुलिस को दें, दलालों के प्रलोभन में नहीं आयें, मानव तस्करी से बचने कहा गया, वाहन का उपयोग करते समय बीमा, रजिस्ट्रेशन, ड्रायविंग लायसेंस का होना जरूरी बताया गया। बेटियों के साथ जन्म से लेकर अंतिम अवस्था तक होने वाले अन्याय की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।

       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उदबोधन में बताये कि आसपास होने वाले घटना के बारे में जानकारी पुलिस तक पहुंचायें, महिला संबंधी अपराध अधिक हो रहे हैं उनके रोकथाम के उपाय बताए, मोाबाईल से होने वाले अपराधों से जागरूक रहने जानकारी दी गई। ठगी के द्वारा किये जाने वाले अपराधों की रोकथाम के संबंध में बताया गया। 

       सरपंच संघ प्रतिनिधि श्रीमती हेमलता मिंज द्वारा दर्रीटोली चौकी की मांग की गई। कार्यक्रम में डीडीसी महादेवडांड़ क्षेत्र श्रीमती रीना बबला, जनपद उपाध्यक्ष बगीचा श्री सुरेश जैन, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री ललित नागेश, शा.उ.मा.वि. प्राचार्य श्रीमती एस.खलखो, नोटरडेम कन्या उ.मा.वि. मुसघुटरी प्राचार्य सिस्टर फिलो, संचालक जीवन झरना कांसाबेल सिस्टर एनी, ब्लाॅक एजुकेशन अधिकारी बगीचा श्री एम.आर. यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, एवं पुलिस अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.