तुलसी साहू बनी भिलाई जिला कांग्रेस की पहली जिला अध्यक्ष

कमरुन निशा


भिलाई नगर । आखिरकार लगभग 35 सालों के इंतजार के बाद भिलाई नगर को कांग्रेस ने जिले का दर्जा प्रदान कर तुलसी साहू को भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी का पहला अध्यक्ष बना कर कांग्रेस की राजनीति में एक बड़ा फेर बदल कर दिया है । गौर तलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर और प्रदेश प्रभारी पी एल पूनिया के सहयोग से दिसंबर 2019 में भिलाई कांग्रेस को जिले का दर्जा हासिल हो गया था , तभी से यहां का पहला अध्यक्ष बनने की कवायद यहां के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने चल रही थी ।
यूं तो भिलाई को फुल टाइम जिला कांग्रेस कमेटी का दर्जा दिए जाने की मांग 80 और 90 के दशक से की जा रही है । इससे पहले एन एस यू आई , युवक कांग्रेस , सेवा दल तथा महिला कांग्रेस में 90 के दशक में जिले का दर्जा प्राप्त हो चुका था , लेकिन कांग्रेस के मूल संगठन को भिलाई में जिले का दर्जा नहीं मिल पा रहा था , जबकि जिले का दर्जा प्राप्त करने के लिए जो भी आहर्ताएं आवश्यक थीं वो सभी भिलाई के पास थीं । कांग्रेस के स्व रमेश भटनागर , स्व एम कृपा राव , जी पी तिवारी , ज्ञानचंद जैन , उमेश तिवारी जैसे लोग पिछले 4 दशकों से भिलाई को जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं । इसी संदर्भ में एक बात यह भी कही जाती थी कि भिलाई को अगर प्रथक जिला बना दिया गया तो दुर्ग का वजूद कमजोर पड़ जाएगा , बहरहाल स्व वासुदेव चंद्राकर के कार्यकाल के समय उठी मांग उनके राजनैतिक शिष्य प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के माध्यम से आज पूरी हुई , और तुलसी साहू जो कि कल तक दुर्ग जिला ग्रामीण की अध्यक्ष थीं को भिलाई शहर जिला अध्यक्ष की पहली अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल हुआ है । समस्त कांग्रेस जनो को बधाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.