मनेन्द्रगढ़ में पत्रकारों को थाने में बैठाना आपत्तिजनक देवेन्द्र तिवारी

kamrun nisha

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिप सदस्य देवेन्द्र तिवारी ने बयान जारी कर बताया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से खबर आ रही है कि मनेन्द्रगढ़ के किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा अपने रिश्तेदार को कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए सुविधाजनक स्थान में रखने की खबर चलाये जाने के कारण पत्रकारों को जबरन थाने में बैठाने की घटना हुई है ।
एक तरफ पूरा देश कोरोना महामारी की चपेट में है और दूसरी तरफ जिन जिम्मेदार अधिकारियों को नियंत्रण की जवाबदेही दी गयी है वही नियमों को ताक में रख कर कायदे कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। यदि मीडिया ऐसे मामलों को उठाती है तो दादागीरी कर उनके ऊपर प्रकरण दर्ज करने की धमकी देकर थाने में बैठाया जाता है।
समाज के चौथे स्तम्भ को यदि इस तरह दबाया जाएगा तो लोकतंत्र में आमजन के साथ न्याय की उम्मीद बेमानी है।
पूर्व जिपं सदस्य श्री तिवारी ने कहा कि पत्रकारों से चर्चा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णबिहारी जायसवाल को घटना से अवगत कराया गया है। यदि प्रशासन पत्रकारों के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही करता है तो मनेन्द्रगढ़ के स्थानीय पदाधिकारियों एवं जिले भर के कार्यकर्ता इस कृत्य का विरोध करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर थाने का घेराव भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.