रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया के द्वारा 8 बिन्दुओं में लिखित पत्र जारी करते हुए केन्द्रीय सरकार व राज्य सरकार को कोरोना के सबंध में अवगत कराई है
kamrun nisha
छत्तीसगढ़ जिला कोरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह जी दिनांक 23/04/21 को कोविड 19 का समीक्षा बैठक भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छग शासन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया रहा जिसमें अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया के द्वारा 8 बिन्दुओं में लिखित पत्र जारी करते हुए केन्द्रीय सरकार व राज्य सरकार को कोरोना के सबंध में अवगत कराई है जिसमें प्रमुख रूप से रेमडीसिवीर की कालाबाजारी, डाक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ मारपीट व गाली-गलौज पर त्वरित कार्यवाही,छग के प्रवासी मजदूर व मजदूरों को रोजगार देने के लिए मनरेगा के तहत काम, जिला में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री रिलीफ में देने के लिए आदेश जारी किया गया है जिसको एक दिन की कटौती नहीं करने के लिए व स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी को एक माह का अतिरिक्त वेतन देने के लिए निवेदन साथ में साप्ताहिक छुट्टी देने के लिए निवेदन किया गया है, साथ ही कोरोना मरीजों को आक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए बड़े उद्योगों व अन्य संस्थानों में कमी करते हुए अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई के लिए आग्रह किया गया है ।
उक्त बैठक में जिला पंचायत कोरिया के उप संचालक पंचायत भी वेबिनार में उपस्थित रही।

