newकोरियाछत्तीसगढ़

झीरम घाटी के शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर-एसपी ने मौन धारण कर दी श्रद्धाजंलि

kamrun nisha


कोरिया 25 मई 2021/ 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए वरिष्ठ नेताओं और जवानों को आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश के मंत्रीमण्डल एवं जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झीरम घाटी के शहीदों को न्याय दिलाने के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने शहीदों एवं उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। राजसभा सांसद श्री पीएल पुनिया शोक कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल शोक कार्यक्रम में विधायक श्री मोहन मरकाम, श्री बृहस्पति सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय श्री विनोद वर्मा एवं राजेश तिवारी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू उपस्थित थे। दंतेवाड़ा एवं जगदलपुर में शहीद श्री महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बस्तर विश्वविद्यालय और डिमरापाल स्थित स्व. बलीराम कश्यप स्मृति चिकिसा महाविद्यालय के चिकित्सालय का नामकरण शहीद श्री महेन्द्र कर्मा के नाम पर किया गया।
जिला कलेक्टोरेट स्थित स्वान कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, कलेक्टर श्री एसएन राठौर एवं पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत एवं अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार मौजूद थे। सभी ने शहीदों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *