शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय विद्यालयों में प्रारंभिक कक्षा में 25 प्रतिशत सीट पर असुविधा ग्रस्त छात्रों को प्रवेश हेतु पोर्टल ओपन


कोरिया 29 मई 2021/ जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आर.टी.ई.अधिनियम की धारा 12 (1) (सी) के तहत अशासकीय विद्यालयों में विद्यालय की प्रारंभिक कक्षा में कुुल सीटो के 25 प्रतिशत सीट पर बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन अटल नगर रायपुर के द्वारा इस संबंध में पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार इन सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म दिनांक 22 मार्च 2021 से 22 अप्रैल 2021 तक भरा जाना था। लेकिन कोविड संक्रमण के कारण आवेदन भरने की तिथि राज्य शासन द्वारा आर.टी.ई. पोर्टल पर अंकित नही की गई है। आगामी तिथि प्राप्त होने तक अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
इस संबंध में आर.टी.ई. के संस्था, आर.टी.ई. के नोडल अधिकारी जो कि चयन किये जाने वाले अशासकीय विद्यालय के समीपस्थ, शास.उ.मा.वि. के प्राचार्य एवं च्वाईस सेन्टर के सहयोग से http://eduportal.cg.nic.in/rte पर आवेदन भरे जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.