कोरिया / केन्द्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने प्रेसवार्ता आयोजित की और सरकार की नाकामियों को गिनाया।

kamrun NISHa

कोरिया / केन्द्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने प्रेसवार्ता आयोजित की और सरकार की नाकामियों को गिनाया।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार की असफलता और खामियों को गिनाया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के 7 वर्ष को पूरी तरह से असफल बताया । मोदी सरकार के नाकामियों/असफलताओं/वादाखिलाफी से देश में जनता के बीच घर एवं आक्रोश व्याप्त है। मोदी सरकार ने अपने इस 7 वर्ष के कार्यकाल में देश व प्रदेश की आम जनता सहित समाज के सभी वर्गों के साथ विश्वासघात किया है, जिससे देश में सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं, मोदी सरकार अपनी खोखली उपलब्धियों से चुनाव में किये गये घोषणाएं से वादाखिलाफी कर एक धोखेबाज, अविश्वसनीय सरकार के रूप में गुणाकर जनता स्थापित है और आम जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है।

प्रेसवार्ता में कई विषयों को उठाते हुए केंद्र सरकार पर उठाए सवाल – जैसे….

क्या किसानों की आय दोगुनी हुयी ?

क्या प्रति वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिला खाद-बीज की कीमते क्यों बढ़ी ?

क्या छोटे व सीमांत किसानों (60वर्ष के उपर) को पेंशन मिला ? क्या हर भारतीयों को कोरोना का वैक्सीन उपलब्ध हुआ ?

क्या हर भारतीय के खाते में 15 लाख आया ? मुफ्त कोरोना वैक्सीन के लिए रखा 35000 करोड़ रु. कहाँ गया ?

क्या पेट्रोल / डीजल की कीमते 30रू. हुयी क्या रसोई गैस की कीमतें कम हुयी ?

नोटबंदी एवं जीएसटी से क्या फायदा हुया ? क्या काला धन वापस आया और आया तो कितना।

देश नहीं बिकने दूंगा कहने वाले ने रेल, मेल, सेल सहित पूरे देश को क्यों बेचा ?

प्रधानमंत्री केयर फंड से घटिया वेन्टिलेटर खरीद में भ्रष्टाचार करने में कौन जिम्मेदार है ?

क्या डॉलर रूपये के बराबर आ गया ?

क्या युवा उद्यमियों को 50लाख तक कोलेटरल मुक्त ऋण मिला, कितनों को मिला ?

क्या नोटबंदी से आतंकवाद / नक्सलवाद खत्म हुआ ?

नदियों में बहने वाली लाशों के लिए कौन जिम्मेदार है ? गत वर्ष कोरोनाकाल में दिया गया 20लाख करोड़ का पैकेज कहा गया ?

कोरोना के पहले लॉक डाउन में करोड़ो प्रवासी मजदूरी की पीड़ा के लिए मोदी जी जिम्मेदार नहीं है।

कोरोना के दूसरी वेव की चेतावनी देने के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार नहीं है ? देश में दवाओं और ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से गई लाखों जानने के लिए मोदी के अलावा कौन जिम्मेदार है ?

प्रेसवार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अजहर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, एल्डरमैन राजीव गुप्ता, जिला प्रवक्ता आशीष ठबरे, बिहारी लाल राजवाड़े, ब्लाक अध्यक्ष सुभाष कश्यप , शैलेंद्र सिंह, नीलेश पांडेय प्रवीण भट्टाचार्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.