केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित

kamrun nisha

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड स्थित ग्राम बेमता-सरोरा में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का वर्चुअल शुभारंभ किया।

इस फूड पार्क में फलों और सब्जियों के गूदे और टमाटर, आम, ब्लूबेरी, पपीता, अमरूद, आंवला और लौकी, करेले के गूदे, जूस तैयार करने की अंतर्राष्ट्रीय मानक की प्रसंस्करण सुविधाएं उपलब्ध हैं। फूड पार्क में 6650 मीट्रिक टन क्षमता के कोल्ड स्टोरेज व 22 हजार मीट्रिक टन ड्राई वेयरहाउस की सुविधा भी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.