खड़गवां वन परिक्षेत्राधिकारी द्वारा हाथीयों के विचरण की दी गई जानकारी
kamrun nisha
छत्तीसगढ़ जिला कोरिया आज दिनांक 15/06/2021 को खड़गवां वन परिक्षेत्राधिकारी ने बताया कि कोरिया वन मंडल बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र खड़गवां के
बीट देवाडाड सर्किल सकडा में
तीन हाथीयों का एक दल देखा गया इन हाथियों ने ग्राम बेलकामार के अनुरूप सिंह /पवन सिंह के मकान क्षति के साथ कुछ खाद्य सामग्रीयों का नुकसान किया है जिसकी जानकारी इस प्रकार है
2 कट्टी चावल,2कट्टी अरहर
1कट्टी गेहू,1कट्टी उड़द

1कट्टी हिरवा आदि चीजो का नुकसान कर लगभग 4 बजे सुबह कोरिया वन मंडल के वन परिक्षेत्र खड़गंवा अन्तर्गत बीट देवाडाड के कक्ष क्रमांक 622 में विश्राम करने की जानकारी मिल रही है एंव सर्किल सकडा स्टाफ़ के द्वारा हाथियो पर सतत निगरानी बनाये रखें है जाने की बात बताई गई वन विभाग ने ग्रामीणो को हाथियो से दूर व जंगल न जाने की समझाइस दी है और वन परिक्षेत्राधिकारी ने हाथियों के बारे में बताते हुए कहा कि इन हाथियों की संभावित रूट -भुसकीडाड, मन्गोरा जरोधा ,कटकोना से होते हुए जल्द ही ज़िले से बाहर जाने की संभावना है।

