नगर पालिक निगम चिरमिरी के ग्राम गोदरीपारा में कन्टेनमेंट जोन घोषित

kamrun nisha


कोरिया 21 जून 2021/ कलेक्टर श्री श्याम धावडे द्वारा तहसीलदार चिरमिरी से प्राप्त प्रस्ताव पर नगर पालिक निगम चिरमिरी, वार्ड नं0 31/40 धौडा गोदरीपारा में कुल 10 मरीजों की जाँच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम गोदरीपारा से निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस दिनांक 02.07.2021 तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें पूर्व दिशा में अमरईया चैक के पास, पश्चिम दिशा में चितरमन साहू के मकान के चैक तक, उत्तर दिशा में बच्चा लाल के घर के पूर्व में सडक तक तथा दक्षिण दिशा में मानसाय के मकान के पास सडक तक क्षेत्र शामिल है।
आम नागरिकों की उक्त क्षेत्रों में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में श्री विभोर यादव, नायब तहसीलदार चिरमिरी, जिला कोरिया, (मो.नं. 7000582399) को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.