वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ( भा.पु.से. ) को जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन एवं सीआरपीएफ की ओर से दी गई विदाई, प्रतीक चिन्ह देकर श्री बालाजी राव को किया गया सम्मानित श्री बालाजी राव के साथ जशपुर में एक साथ 01 साल कार्य करने का अच्छा अनुभव रहा
Kamrun nisha


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ( भा.पु.से. ) को जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन एवं सीआरपीएफ की ओर से दी गई विदाई, प्रतीक चिन्ह देकर श्री बालाजी राव को किया गया सम्मानित श्री बालाजी राव के साथ जशपुर में एक साथ 01 साल कार्य करने का अच्छा अनुभव रहा
———————-00——————
01 जुलाई 2021 को रक्षित केन्द्र जशपुर के प्रांगण में स्थित सीआरपीएफ के ऑफिसर्स मेस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव ( भा.पु.से. ) को एक सादे विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया । श्री बालाजी राव जिला जशपुर से पदोन्नत होकर उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर स्थानान्तरित होकर कांकेर जा रहे हैं । इस अवसर पर कलेक्टर जशपुर श्री महादेव कावरे , सीआरपीएफ के कमाण्डेंट श्री संजीव व कुमार , डीएफओ जशपुर श्री कृष्ण कुमार जाधव , अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी , एस.डी. एम जशपुर सुश्री ज्योति बबली कुजूर , एसडीओपी कुनकुरी श्री मनीष कुंवर , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर पी . सुधार , जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार तथा जिला जशपुर के समस्त थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे । जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन एवं सीआरपीएफ की और से श्री बालाजी राव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान बीईओ जशपुर श्री एम.जेड.यू. सिद्धकी के द्वारा मंच का संचालन किया गया । कलेक्टर जशपुर श्री महादेव कावरे ने श्री बालाजी राव को पदोन्नति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके दीर्घ आयु सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि श्री बालाणी राब के साथ वे मध्यप्रदेश शासनकाल के समय से कई जिलों एक साथ कार्य किये हैं । श्री बालाजी राव से उनका पुराना परिचय रहा है और जशपुर में एक साथ एक साल कार्य करने का अच्छा अनुभव रहा । इनके कार्यकाल में अपराधों पर लगाम लगाया गया साथ ही गंभीर अपराधों को भी गंभीरता से त्वरित निराकरण करने का सार्थक प्रयास किया गया । विगत वर्ष मुख्यमंत्री महोदय BOD शासन के जशपुर प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन की टीम ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही जशपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन ने बेहतर कार्य किया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव ने अपने संबोधन में जशपुर जिले में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारियों और जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोनाकाल महामारी से जूझते हुए जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था दौरान बड़े द सनसनीखेज मामलों का पर्दाफाश करने में सफल हुए । कुछ पेडिंग मामलों में हम सफलता के बहुत करीब है बनाये रखना चुनौतीपूर्ण था परन्तु सभी के सहयोग से टीम भावना से कार्य करने के कारण ये संभव हो सका । हमने इस जिन्हें जल्द ही निराकृत किया श्री बालाजी राव ने जशपुर को अत्यंत समृद्ध जिला बताते हुए कहा कि जशपुर को प्रकृति ने दोनों हाथों से अपनी नैसर्गिक सुन्दरता प्रदान की है , यहां के नागरिक भी अत्यंत मेहनती , जागरूक और प्रशासन तथा कानून का सम्मान करने वाले हैं । यहां का कार्यकाल सदैव स्मरणीय रहेगा । जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों तथा सीआरपीएफ के अधिकारियों को भी उनके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया । विदाई समारोह में सीआरपीएफ के कमाण्डेंट श्री संजीव कुमार , डीएफओ श्री कृष्ण कुमार जाधव , टूआईसी सीआरपीएफ श्री रवि प्रकाश , अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकूर , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ . पी . सुधार , एसडीओपी कुनकुरी श्री मनीष कुंवर , रक्षित निरीक्षक जशपुर श्री विमलेश कुमार देवांगन , थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक श्री भास्कर शर्मा , थाना प्रभारी – तपकरा उप निरीक्षक श्री बंशनारायण शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किया।

