विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के नरकेली ग्राम गौठान में कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने ‘‘रोका-छेका’’ अभियान का किया शुभारंभ,

kamrun nisha


फसल बीमा सप्ताह प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रोका-छेका अभियान के तहत पशु चिकित्सा सेवा विभाग द्वारा किये जा रहे हैं कैंप

कोरिया 02 जुलाई 2021/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 01 जुलाई से पूरे प्रदेश में ‘‘रोका-छेका’’ अभियान शुरू किया गया है। जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर के ग्राम नरकेली स्थित गौठान में रोका-छेका कार्यक्रम की शुरूआत कलेक्टर श्री श्याम धावड़े एवं मुख्यकार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत की उपस्थिति में किया गया। कलेक्टर श्री धावड़े ने इस अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में शामिल किसान एवं पशुपालकों को मवेशियों को खुली चराई से रोकने की अपील की एवं रोका-छेका कार्यक्रम का प्रचार करने कहा। उन्होंने कहा कि गौठानों में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मवेशियों को वैक्सीन एवं दवाईयों का वितरण की जा रही है। इसका लाभ उठायें। कलेक्टर ने बैकुण्ठपुर तहसीलदार को नरकेली ग्राम गौठान में कैम्प के माध्यम से केसीसी, बी 1, नक्शा-खसरा सुधार एवं ऋण पुस्तिका वितरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीनेशन कराने की भी अपील की। इसी तरह सीईओ जिला पंचायत श्री दुदावत ने ग्रामीणों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना आदि का लाभ लेने के लिए कहा।

रोका-छेका अभियान के तहत पशु चिकित्सा सेवा विभाग द्वारा किये जा रहे हैं कैंप

रोका-छेका अभियान अन्तर्गत जिले के सभी ग्रामों में स्थापित गौठानों में स्व-सहायता समूहों, गौठान प्रबंधन समितियों, ग्रामीणों, कृषकों, पशुपालकों को पशुओं के ‘‘रोका-छेका’’ करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे बारिश के मौसम में फसलों की पशुओं से सुरक्षा एवं सड़क पर होने वाली दुर्घटना से जन एवं पशु हानि को रोका जा सके। अभियान अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा गौठानों में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाकर ग्रामीणों एवं कृषकों, पशुपालकों को आवश्यकतानुसार पशुओं का उपचार, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, डिवर्मिंग कर औषधियों का वितरण किया जा रहा है।
‘‘रोका-छेका’’ अभियान अन्तर्गत् 01 जुलाई को जिले के कुल 39 गौठानों में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किये गये। जिसके तहत् विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के गौठान-नरकेली में कलेक्टर श्री श्याम धावड़े एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत पहुंचे और उनके द्वारा वहां गाय की पूजा कर, गुड़ खिलाकर ‘‘रोका-छेका’’ अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्रामीणों, कृषकों, पशु पालकों के द्वारा अपने साथ लगभग 196 पशु लेकर गौठान में उपस्थित रहे। जिनमें से 34 पशुओं का उपचार, 98 पशुओं को औषधि वितरण, 167 पशुओं का टीकाकरण, 48 पशुओं का डिवर्मिंग, 01 गाय का कृत्रिम गर्भाधान, 01 पशु का बधियाकरण, 01 धानपैरा यूरिया उपचार प्रदर्शन तथा कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत के करकमलों से 05 कृषकों, पशुपालकों को 10 कि.ग्रा. सोरगम चारा बीज मिनीकिट का वितरण किया गया। शासन के निर्देशानुसार 15 जुलाई 2021 तक ‘‘रोका-छेका’’ अभियान अन्तर्गत कृषकों, पशु पालकों से आग्रह है, कि अधिक से अधिक संख्या में अपने पशुओं को लेकर आवें और निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का लाभ उठावें।

कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने फसल बीमा सप्ताह प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर श्री श्याम धावड़े एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला-पंचायत श्री कुणाल दुदावत ने फसल बीमा सप्ताह प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप संचालक कृषि ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत 75 अभियान के तहत ‘‘फसल बीमा सप्ताह 1 जुलाई से 7 जुलाई 2021 तक‘‘ मनाया जा रहा है। प्रचार-प्रसार रथ के माध्यम से कम बीमा आवरण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में जन जागरूकता फैलाकर एवं अधिक से अधिक कृषकों को बीमा आवरण से जोड़ा जावेगा। इस रथ के माध्यम से जिले के सभी विकासखण्डों में योजना से लाभांवित कृषकों से संवाद किया जावेगा। योजनांतर्गत ओलावृष्टी, भूस्खलन, बाढ़, बादल फटना, जलभराव से फसल क्षति एवं फसल कटाई उपरांत फसल को 14 दिन की अवधि तक ओलावृष्टी, चक्रवात, बेमौसम बारिष के कारण हुई क्षति पर बीमा का लाभ मिलेगा। आपदा की स्थिति में कृषक को 72 घंटे के अंदर दावा करना अनिवार्य होगा। इत्यदि के संबंध में कृृषकों को जागरूक किया जावगेा। योजनांतर्गत खरीफ वर्ष 2020 में 18 हजार 141 कृषकों द्वारा बीमा कराया गया जिसमें से प्रथम किस्त में 2 हजार 161 कृषकों को 92 लाख 87 हजार रूपये का बीमा क्षतिपूर्ति का लाभ मिला है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, सहायक उद्यान, मत्स्य, प्रधानमंत्री फसल बीमा के जिला प्रबंधक श्री दिलीप कुमार राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.