Sunday, October 18, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

वर्ल्ड रिकाड बना चुके पुलिस अधिक्षक ने अवैध करोबारियों को सचेत रहनें की कही बात

kamrun nisha


बैकुण्ठपुर। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में अवैध कार्य अब नहीं होंगे जो भी अवैध कारोबारी हैं वह समय रहते सुधर जाएं अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी साथ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यहां यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, यातायात के नाम पर अवैध वसूली नहीं होगी साथ ही जो एफ आई आर दर्ज कराने आते हैं उनकी विवेचना भी ढंग से की जाएगी साथ ही जो सही लोग हैं वह पुलिस से ना डरे पुलिस हमेशा उनके साथ है हम लोगों को तोड़ना नहीं जोड़ना चाहते हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया में अनर्गल बातें करते हैं वह सुधर जाएं यह क्राइम की श्रेणी में आता है, साथ ही पुलिस के द्वारा किए गए सही व गलत कार्य दोनों सामने आते रहेंगे हम हमेशा जनता को शत-प्रतिशत सफलता देने की कोशिश करते रहेंगे और हमें सफलता मिलेगी भी।
साथी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबरक्राइम लगातार बढ़ रहा है जो टेक्निक वह उपयोग कर रहे हैं हमारे द्वारा उस तरीकों को भी ध्यान में रखा जा रहा है और हम फ्री में लोगों को पकड़ने में सफलता भी मिल रही है और कई जगह हम असफल भी होते हैं हम नई नई चीजों से सीख रहे हैं।