newकोरियाछत्तीसगढ़

पटना में सम्पन्न हुई ब्राह्मण समाज की बैठक. रविन्द्रनाथ तिवारी बनाये गए मंडल अध्यक्ष।

kamrun nisha

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया पटना में सम्पन्न हुई ब्राह्मण समाज की बैठक.
रविन्द्रनाथ तिवारी बनाये गए मंडल अध्यक्ष।

रविवार को हनुमान मंदिर प्रांगण पटना में ब्राह्मण समाज कोरिया की बैठक सम्पन्न हुई,बैठक में सर्वसम्मति से समाज के सक्रिय सदस्य रविन्द्र तिवारी जी को पटना इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में विप्र जन शामिल थे। पटना इकाई के गठन हेतु पूर्व निर्धारित बैठक में समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ बाजपेयी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज मिश्रा, हरिनारायण पांडेय, अशोक पाण्डेय, विनोद तिवारी, वेदप्रकाश पांडेय, नरेश तिवारी योगेंद्र मिश्रा रविशंकर शर्मा विनोद शर्मा गंगा धर पाण्डेय नितिन शर्मा हेमलता शर्मा सुशील मिश्रा सुदीप चौबे अखिलेश दिवेदी प्रमोद अवस्थी मिथिला प्रसाद मिश्रा राजेश पाण्डेय जितेंद्र पाण्डेय मनोज पाण्डेय रविकांत मिश्रा रावेंद्र शुक्ला सुखचैन मिश्रा जयकुमार तिवारी विकास चौबे अविनाश उपाध्याय राजेश शुक्ला कृष्ण कुमार दुबे जितेंद्र मिश्रा मनोज पाण्डेय धर्मेंद्र दुबे अमित पाण्डेय राजकुमार पाण्डेय राकेश त्रिपाठी अजय तिवारी सुरेश मिश्रा करुणा त्रिपाठी दुर्गेश मिश्रा महेश तिवारी नरेंद्र पाण्डेय वेद प्रकाश पाण्डेय सतीश दुबे ईश्वर शरण दुबे चंद्रशेकर अवस्थी महेश मिश्रा श्री धर पाण्डेय दिव्यकांत पाण्डेय भोलू तिवारी प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में शामिल रहे। सामाजिक चर्चाओं के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित विप्र जनों ने सर्वसम्मति से रविन्द्र तिवारी को पटना मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ बाजपेयी ने जिले भर में समाज की सक्रियता की सराहना की,उन्होंने कहा कि ऐसे ही सक्रियता से समाज मे एकजुटता आएगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज मिश्रा ने कहा कि हम सभी को मिलकर एक सूत्र में समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले भर में लगभग स्थानों पर इकाइयों का गठन किया जा चुका है, बहुत जल्द बैकुंठपुर इकाई का गठन होना है। इसके बाद जिला इकाई का गठन किया जाएगा। श्री मिश्रा ने बताया कि जिले भर में आज समाज के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है, समाज की सक्रियता का लाभ सभी को मिलेगा। बहुत जल्द भगवान परशुराम मन्दिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने की बात उन्होंने कही।
मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की आशा की और कहा कि एक नई कार्ययोजना के साथ सभी को साथ लेते हुए समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा। समाज के हर व्यक्ति की मदद का भरपूर प्रयास होगा। समय समय पर सामाजिक रचनात्मक कार्यक्रमो का आयोजन सबकी भागीदारी से किया जाएगा। उन्होंने इकाई के प्रत्येक ब्राह्मण घरों में संपर्क करने की बात कही। बैठक में अनेक विप्र जनों ने अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *