सांच को आंच नहीं पूरे सरगुजा संभाग में आज दिनांक तक धान समितियों में उठाव के अभाव में पड़ा हुआ है, जो बारिश से भीग कर सड़ने के कगार पर आ चुका है समिति प्रभारी अपने उच्चाधिकारियों से धान के उठाव को लेकर गुहार लगा लगा कर थक चुके हैं

kamrun nisha

सांच को आंच नहीं
पूरे सरगुजा संभाग में आज दिनांक तक धान समितियों में उठाव के अभाव में पड़ा हुआ है, जो बारिश से भीग कर सड़ने के कगार पर आ चुका है समिति प्रभारी अपने उच्चाधिकारियों से धान के उठाव को लेकर गुहार लगा लगा कर थक चुके हैं किंतु आज दिनांक तक भी संपूर्ण रूप से धान का उठाव नहीं हो पाया है ऐसे में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा समिति प्रभारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए एक तरफा कार्यवाही करने हेतु आदेश जारी किया था किंतु इस आदेश के विरोध में पूरे सरगुजा संभाग के कर्मचारियों ने अपने संभाग अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में मोर्चा खोल दिया एवं उक्त आदेश के परिपेक्ष्य में माननीय उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले आए।। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश में यह स्पष्ट उल्लेख है कि समितियों में धान किन कारणों से सड़ा अथवा कम हुआ है यह जांच का विषय है जांच के उपरांत ही कोई कार्यवाही की जा सकती है।। इससे पहले मुख्य कार्यपालन अधिकारी के इस आदेश के जारी होते ही सरगुजा संभाग अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में पूरे संभाग के समिति प्रभारी, सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिले एवं उनसे जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही थी, एवं तुरंत ही रायपुर जाकर माननीय सहकारिता मंत्री प्रेमसाय टेकाम जी, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष माननीय बैजनाथ चंद्राकर जी एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष माननीय रामदेव राम जी को इस मामले से अवगत कराया था एवं समय पर धान उठाव नहीं होने से सहकारी समिति को हुई क्षति के बारे में बताया, जिस पर माननीय सहकारिता मंत्री श्री प्रेम साय टेकाम जी के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि किसी भी समिति प्रभारी पर बिना जांच कोई कार्रवाई नहीं होगी।। अब इस मामले पर माननीय उच्च न्यायालय का आदेश मिल जाने पर संभाग के समिति कर्मचारियों मैं हर्ष व्याप्त है, एवं सभी ने एक स्वर में अपने संभाग अध्यक्ष प्रभाकर सिंह हो धन्यवाद ज्ञापित किया है।। सरगुजा संभाग सहकारी समिति कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए यह बताया कि माह दिसंबर जनवरी में खरीदे गए धान का उठाव हर हाल में जिला विपणन अधिकारी के माध्यम से डियो काटकर 31 मार्च तक समितियों से परिवहन कराया जाना था, किंतु आज दिनांक तक समितियों में धान पड़ा हुआ है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विपणन विभाग की है किंतु सदैव से ही समिति के कर्मचारियों का शोषण होता आया है, पर अब ऐसा नहीं होगा बिना गलती के किसी भी समिति के कर्मचारी पर कोई भी कार्यवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.