सोनहत मे लगातार चौथे दिन जारी है एकता मंच का धरना कई राजनीति दल,व सामाजिक संगठनों का मिल रहा भरपूर समर्थन
kamrun nisha

जिला विभाजन के विरोध को लेकर लगातार चौथे दिन भी सोनहत मे नागरिक एकता मंच द्वारा धरना प्रदर्शन जारी है। इस धरना प्रदर्शन में नागरिक एकता मंच द्वारा मुख्य रूप से वनांचल क्षेत्र रामगढ़ को नए जिले मे न जोडकर कोरिया जिले में ही जुड़े रहने की कर रहे हैं मांग, साथी ही पुरे कोरिया वनमंडल का विभाजन न किया जाए तथा
कोरिया जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज को कोरिया जिले में ही स्थापित किया जाए व कोरिया जिला को संभाग मुख्यालय घोषित करने की हो रही हैं मांग, इस धरना प्रदर्शन को समस्त सोनहतवासियो का जमकर समर्थन मिल रहा है। कई राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों, के लोग हर दिन धरने में उपस्थित हो रहे है। नागरिक एकता मंच ने बताया कि अभी जबतक हमारी मांगे पुरी नहीं हो जाती या हमें अश्वस्त नहीं किया जाऐगा हम आगे भी धरना प्रदर्शन जारी रखेगे। धरना मे चौथे दिन मुख्य रूप से नागरिक एकता मंच सोनहत के महामंत्री मनोज साहू रमेश तिवारी उमा साहू टिकेश्वर राजवाड़े नीरज पटेल मनेजर भगत विवेव साहू कृष्णा राजवाड़े राम नरेश साहू कलेश्वर राजवाड़े सोनू पटेल उपस्थित थे।

